Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशी के यहां फोर्स भेजकर धमकाने की कोशिश!

सत्येंद्र पी एस-

ड़रौना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह के अस्थाई आवास पर करीब 50 पुलिस वाले पहुँच गए। कार वगैरा चेक की गई। उसके बाद उनको बताया गया कि आप आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशी के यहां फोर्स भेजकर धमकाने की कोशिश की जा रही है। यह कहा गया कि आपको हाउस अरेस्ट कर दिया जाएगा।

पड़रौना में अखिलेश यादव की पत्नी व सपा नेता डिंपल यादव के पड़रौना रोडशो को बाधित करने की कोशिश की गई। यह कहा गया कि आप लोग अनुमति से अधिक भीड़ लेकर नहीं घूम सकते।

उधर महराजगंज में अखिलेश यादव का रोडशो यह कहकर रोक दिया गया कि भीड़ से अशांति फैल सकती है। उनको बगैर प्रचार के लौटा दिया गया। महराजगंज में इस बात से बड़ी नाराजगी है कि इतने बड़े नेता के साथ प्रशासन ऐसा सलूक कैसे कर सकता है? इस तरह सत्ता का दुरुपयोग हुआ तो आम इंसान को तो बोलने ही नहीं दिया जाएगा।

जनता खुद हिसाब मांग रही है कि 10 साल में हमको 300 का सिलिंडर 1200 में देने के लिए सत्ता में आए थे? बेरोजगार बच्चों की चिंता अलग है कि ब्याह शादी तक रुका पड़ा है। ढंग की नौकरी नहीं मिल रही है, जिससे कायदे से रोजी रोटी चल पाए। आज शेयर बाजार फिर औंधे मुंह गिर गया। उसको डर है कि कहीं मोदजी सत्ता से बाहर हुए तो हमारा क्या होगा! बकिया इंतजार करें जनता के फैसले का!

देखें वीडियो…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1796455099021377846?t=xhpTjpVMl7BaKXBbWkbF0g&s=08
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन