Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

खोजी पत्रकार पंडित आयुष पर हमला, गनर ने बचाई जान

खोजी पत्रकार व अधिवक्ता पंडित आयुष और उनके परिवार पर हुआ जान लेवा हमला। सुरक्षा में मौजूद गनरों ने बचायी जान। मामला फ़िरोज़ाबाद ज़िले का है जहाँ एक्सप्रेस हाईवे पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने आयुष की इनोवा गाड़ी पर ताबड़ तोड़ पत्थरों से हमला बोल दिया।

पहले दो पत्थरों से गाड़ी बच गई लेकिन तीसरे पत्थर ने नई गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। जिससे आगे की सीट पर बैठे आयुष को काफ़ी चोट पहुँची।

गाड़ी जैसे ही रुकी वैसे ही तीन चार लोग खेत की तरफ़ से गाड़ी की ओर बढ़े। लेकिन बदमाशों को पीछे चल रही आयुष की दूसरी गाड़ी में गनर होने की जानकारी नहीं थी। हमले के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों को खेत की तरफ़ बढ़ता देख सभी बदमाश सतर्क हो गये।

सुरक्षाकर्मियों द्वारा हवाई फ़ायरिंग करने के पश्चात सभी बदमाश भाग खड़े हुए। आनन फ़ानन में पुलिस के आला अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई जिसके बाद मौक़े पर भारी पुलिस बल पहुँच गया।

मौक़े पर एम्बुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार देकर पुलिस ने पंडित आयुष से तहरीर ले ली है। SSP फ़िरोज़ाबाद ने बताया कि यह गंभीर मामला है और इसकी जाँच की जाएगी। हमलावरों को हर हाल में ढूंढकर दंडित किया जाएगा। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि हमला किस वजह से किया गया है।

वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी का कहना है कि पिछले साढ़े छह महीनों में उनके कार्यकाल में यह पहली घटना है और इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। अपराधियों के बढ़ते हौसले और प्रदेश में बढ़ता अपराध पुलिस के लिए बराबर एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

देखें संबंधित वीडियोज-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन