Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

पत्रकार पंकज मिश्रा की हत्या पर कांग्रेस ने लगाये गंभीर आरोप!

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता और AICC सदस्य सुजाता पॉल ने पत्रकार पंकज मिश्रा हत्याकांड को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने पंकज के एफबी वॉल से डिलीट हुई पोस्ट का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पुलिस और पत्रकारों पर आरोप लगाए हैं।

वीडियो में कांग्रेस प्रवक्ता कह रही हैं कि पंकज ने लगातार दो एफबी पोस्ट की थीं। एक जो डिलीट हुई उसमें मुख्यमंत्री को मनी मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया गया था। इसके अलावा दूसरी पोस्ट में पंकज ने कुछ पत्रकारों पर भी उंगली उठाई थी।

इसके बाद कुछ कथित पत्रकार उनके घर पहुंचते हैं। पंकज और उनकी पत्नी से मारपीट की जाती है। इस मारपीट के बाद पंकज की मौत हो जाती है।

कांग्रेस प्रवक्ता का एक वीडियो पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर का भी सामने आया है। इस वीडियो में वह दो-दो बार पोस्टमार्टम करने की बात करते हुए पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर का वीडियोhttps://www.facebook.com/share/v/17sur1nny3/


कल देहरादून में हुई वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत के बाद से माहौल में मचा शोर इस बात की गवाही दे रहा था कि यह मौत सामान्य नहीं है। और रात में पुलिस ने पत्रकार की मौत का मामला दर्ज भी कर किया। तीन दिन पहले फेसबुक पर सिस्टम के ख़िलाफ़ पोस्ट लिखना, उसके बाद उसे हटाकर माफीनामा वाली पोस्ट लिखना, फिर बुधवार रात कुछ लोगो द्वारा घर जाकर मिश्रा को बुरी तरह पीटकर घायल कर देना, पत्नी के साथ बदसलूकी करना और उसी रात मिश्रा जी की मृत्यु हो जाना, यह हैरतअंगेज़ है। मिश्रा के ऊपर पोस्ट हटाने के लिए किसका दबाव था? कड़ियाँ आपस में जितनी आसानी से जुड़ रही है यदि पुलिस की जाँच भी ऐसे ही आगे बढ़ी तो कई खुलासे होंगे, जिसकी उम्मीद नहीं के बराबर है। – अजीत सिंह राठी, पत्रकार

संबंधित खबर..

पत्रकार पंकज मिश्रा मृत्यु प्रकरण में हत्या की FIR दर्ज!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन