Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

दीपक चौरसिया से पप्पू यादव ने पूछा- ‘भाई आज सुबह सुबह घूंट मार लिए हैं क्या?’

लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया पर तगड़ा तंज कसा है। तंज पेन किलर वाला है। दीपक चौरसिया ने बिहार में कांग्रेस की एक रैली को लेकर पप्पू यादव पर पार्टी बदलने का तंज कसा। जिसके जवाब में पप्पू यादव ने उनकी दुखती रग पर पांव रख दिया है… नीचे पढ़ें


दीपक चौरसिया ने लिखा- “पप्पू यादव छोड़ सकते हैं कांग्रेस! आज प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में हो सकते हैं शामिल! कल राहुल-तेजस्वी के साथ मंच पर नहीं बुलाए जाने से हैं आहत!”

इसका पलटवार करते हुए पप्पू यादव लिखते हैं- “दीपक भाई आज सबेरे सबेरे मार लिए हैं क्या? आप तो प्राइम टाइम में घूंट लेकर जाते थे… आज इतना सबेरे, कोई बड़े फ़र्स्टेशन में हैं क्या?”

इसके बाद दीपक ने पप्पू को जवाब दिया- “पप्पू भाई, आप कौन सा ले रहे हैं तगड़ा वाला, 4 बजे कौन सा सुबह हुआ है आपका? कल वाला नशा ज़्यादा हो गया।”

यह पूरा मामला दीपक द्वारा 9 जुलाई को किए एक ट्वीट से शुरू हुआ। जिसमें लिखा गया कि आज राहुल गांधी बिहार में हैं, और हालात ने एक अनपेक्षित मोड़ ले लिया है। सुनने में आया है कि पुराने कांग्रेसियों ने पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को मंच पर चढ़ने से रोक दिया। भारी फजीहत के बाद, पप्पू यादव और कन्हैया कुमार ने अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर प्रदर्शन किया।

बता दें कि इस समय बिहार में वोटबंदी जैसा मुद्दा खूब तूल पकड़ रहा है। सांसद पप्पू यादव ने इसके विरोध में बिहार में बाकायदा बड़ी संख्या का एक जुलूस निकाला है। साथ ही तमाम विपक्षी दल वोट काटने का मुद्दा उठाकर खुलकर इलेक्शन कमीशन और सत्तादल का विरोध जता रहे हैं।


Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन