Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (16) : PAROLE का सही उच्चारण परोल, पेरोल या पैरोल?

शब्दचर्चा में आज का शब्द है PAROLE. इसका मतलब है जेल में सज़ा काट रहे किसी अपराधी की अच्छे आचरण की शर्त पर कुछ समय के लिए रिहाई।

यह शब्द पिछले कुछ वर्षों से मीडिया में बार-बार आ रहा है क्योंकि हरियाणा की संस्कारी सरकार एक बलात्कारी और हत्यारे को पिछले आठ साल में 13 बार इस तरह की रिहाई दे चुकी है, ठीक उसी तरह जिस तरह बच्चों को स्कूलों में गर्मी और सर्दी की छुट्टियाँ मिलती हैं। इन छुट्टियों के बदले में वह जघन्य अपराधी बीजेपी पर क्या ‘कृपा’ बरसाता रहा है, यह समझना मुश्किल नहीं है, ख़ासकर तब जब इनमें से कई रिहाइयाँ चुनावों से ऐन पहले हों।

जैसा कि ऊपर बताया, इस तरह की रिहाई के लिए अंग्रेज़ी का शब्द है PAROLE जिसे हिंदी मीडिया ने ज्यों-का-त्यों अपना लिया है। इसमें कोई बुराई नहीं लेकिन हिंदी मीडिया में यह तीन अलग-अलग रूपों में नज़र आता है। पैरोल, पेरोल और परोल। हैरत की बात यह है कि एक ही संस्थान कभी पैरोल लिखता है, कभी परोल जैसे कि हिंदुस्तान और नवभारत टाइम्स। इसी तरह दैनिक भास्कर और अमर उजाला कभी पैरोल लिखते है तो कभी पेरोल।

लेकिन सही तो इनमें से कोई एक ही होगा। वह है परोल। किसी भी अच्छे अंग्रेज़ी-हिंदी शब्दकोश में आपको यही उच्चारण मिलेगा।

पिछली शब्दचर्चा यहां पढ़ें…

शब्दचर्चा (15): बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी या शुभेंदु अधिकारी?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन