Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

पंजाब केसरी समूह की यूपी डेस्क से अलग हुए पत्रकार परवेज त्यागी

पंजाब केसरी से पत्रकार परवेज़ त्यागी को लेकर खबर है कि उन्होंने समूह छोड़ दिया है। वह पंजाब केसरी डिजिटल में उत्तर प्रदेश डेस्क पर विशेष स्क्रिप्ट राइटर के पद पर कार्यरत थे।

एक जनवरी साल 2024 को परवेज़ त्यागी पंजाब केसरी समूह से जुड़े थे। 1 साल के बाद ही उन्होंने पंजाब केसरी समूह को अलविदा कह दिया है।

बता दें कि परवेज़ त्यागी मेरठ के रहने वाले हैं। इससे पहले वह अपनी सेवाएं लखनऊ के 4PM न्यूज़ नेटवर्क में स्थानीय संपादक के रूप में दे चुके हैं। इसके अलावा लखनऊ में अमृत विचार के सिटी हेड भी रहे हैं।

जनवाणी मेरठ में चीफ सब एडिटर के पद पर भी कार्य किया है। मेरठ में कल्पतरु एक्सप्रेस, शाह टाइम्स और रॉयल बुलेटिन के ब्यूरो चीफ रहे हैं। वर्तमान में परवेज़ त्यागी की तैनाती पंजाब केसरी समूह के जालंधर प्रधान कार्यालय में थी, जहां से उन्होंने विदा ले ली है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन