Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

डिजिटल चैनल ‘GLOBAL भारत TV’ के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर बने पशुपति शर्मा

प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में क़रीब दो दशक की पारी के बाद अब वरिष्ठ पत्रकार पशुपति शर्मा ने डिजिटल दुनिया का रूख कर लिया है. पिछले साल नवंबर महीने में नेशनल चैनल के तौर पर न्यूज़ इंडिया की लॉन्चिंग में पशुपति शर्मा की बड़ी अहम भूमिका रही थी.

बतौर मैनेजिंग एडिटर पशुपति शर्मा ने न्यूज़ इंडिया के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर भी कई प्रयोग किए थे. हम न्यूज़ इंडिया के लोग और पत्रकारिता के पुरखे सीरीज़ को काफ़ी सराहा गया था. न्यूज़ इंडिया में कुछ निजी वजहों से इस्तीफ़े के बाद से पशुपति शर्मा ने डिजिटल दुनिया में कदम रखा है. उन्होंने बेहद लोकप्रिय डिजिटल ब्रांड Global भारत TV में बतौर ग्रुप मैनेजिंग एडिटर ज्वाइन किया है. ये डिजिटल प्लेटफॉर्म कई नए प्रयोग कर रहा है. कुछ नए प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं.

डिजिटल चैनल के तौर पर ग्लोबल भारत टीवी ने यूपी चुनावों में काफ़ी बेहतर प्रदर्शन किया है. GLOBAL भारत TV के यहां तक के सफ़र में एडिटर इन चीफ़ संदीप शर्मा और मैनेजिंग एडिटर अभिषेक शांडिल्य ने काफ़ी मेहनत की है और एक अलग मुक़ाम बनाया है. ग्लोबल भारत टीम ने बातचीत में बताया कि जल्द ही कुछ नए चैनल लॉन्च किए जाएँगे.

डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म में कंटेंट के लिहाज़ से कुछ नया देखने को मिलेगा. संदीप शर्मा और अभिषेक शांडिल्य का मानना है कि बेहतरीन प्रोफेशनल लोग अगर डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर गंभीरता से काम करें तो इस फ़ील्ड में अभी अनंत संभावनाएँ हैं. अब तक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म को काफ़ी कैजुअल तरीक़े से लिया गया है. लेकिन धीरे-धीरे अब ये शक्ल लेने लगा है. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में ग्लोबल भारत की खबरों की पहुंच लाखों-करोड़ों दर्शकों तक है. Global भारत TV सोशल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और तथ्यात्मक खबरों की एक नई उम्मीद बन रहा है. आने वाले दिनों में ग्लोबल भारत दर्शकों के प्यार के दम पर कुछ अच्छा और बड़ा करने की प्लानिंग कर चुका है.

पशुपति शर्मा ने पिछले साल नवंबर माह में नेशनल चैनल ‘न्यूज इंडिया’ (News India) लॉन्च किया था।महज छह महीने में एक नेशनल चैनल की लॉन्चिंग में उन्होंने जिस तरह से टीम को जोड़ा, नए प्रोग्राम कॉन्सेप्ट पर काम किया, सोशल मीडिया पर कई सीरीज़ चलाई, उसकी चर्चा रही. इससे पहले पशुपति शर्मा ‘जी हिन्दुस्तान’ की रिलॉन्चिंग के वक्त आपने बतौर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर ज्वाइन किया था। ‘जी हिन्दुस्तान’ के नए लुक और कंटेंट के पीछे उनका अहम रोल रहा। इंडिया का मुकदमा, राष्ट्र की आवाज़, हम इंडिया के लोग, खबरों का टॉप एंगल जैसा शो को शुरू करने में आपने काफी मंथन किया और दर्शकों के नज़रिये से ख़बरों में कई प्रयोग किए. आप खबरों के कंटेंट के साथ-साथ प्रजेंटेशन को लेकर संजीदा रहते हैं. पशुपति ‘इंडिया न्यूज‘ में बतौर आउटपुट हेड अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्ष 2018 में ‘इंडिया न्यूज‘ ज्वाइन करने से पहले ‘न्यूज नेशन‘ में करीब छह साल तक इवनिंग शिफ्ट सुपर की भूमिका में रहे। पशुपति शर्मा पूर्व में ‘इंडिया टीवी‘,‘न्यूज 24‘, ‘टीवी टुडे‘ ग्रुप, ‘दैनिक जागरण‘ और ‘दैनिक भास्कर‘ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

मूल रूप से पूर्णिया (बिहार) के रहने वाले पशुपति शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो दिल्ली स्थित जेएनयू से एमए, एमफिल करने के साथ ही उन्होंने माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन