Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार अभयानंद शुक्ला ‘स्वतंत्र भारत’ से खेलेंगे दूसरी पारी!

राष्ट्रीय सहारा में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार अभयानंद शुक्ल को लेकर सूचना है कि उन्होंने स्वतंत्र भारत समाचार पत्र के साथ नई शुरुआत की है. सहारा में वे पिछले 32 साल से सेवा दे रहे थे. स्वतंत्र भारत में उन्हें संपादकीय विभाग के सिस्टम को रेगुलेट करने के साथ ही कंटेंट और इसके न्यूज़ सिस्टम को चुस्त-दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी गई है.

यह भी बताया जा रहा कि, अभयानंद को मार्केटिंग विभाग से को-ऑर्डिनेट करने को भी कहा गया है. साल 1992 से राष्ट्रीय सहारा में विभिन्न जिम्मेदारियों को पूरा करने के बाद उन्हें 31 मार्च 24 को सेवानिवृत्ति मिल गई थी.

इस अखबार का जब गोरखपुर संस्करण शुरू हुआ तो इन्हें भी वहां भेजा गया. देवरिया संस्करण के लिए इन्होंने ब्यूरो प्रमुख का जिम्मा निभाया. सहारा समूह का साप्ताहिक अखबार शुरू होने पर इन्हें आगरा भेजा गया. कानपुर से जब राष्ट्रीय सहारा का प्रकाशन शुरू हुआ तो अभयानंद जी को समस्त डाक संस्करण का प्रभारी बनाया गया. फैज़ाबाद में भी इन्होंने ब्यूरो प्रमुख की भूमिका निभाई.

अभयानंद स्वतंत्र चेतना से अखबारी दुनिया में आकर हिंदी दैनिक आज और इसके बाद दैनिक जागरण जैसे अखबारों के संपादकीय विभाग में काम करने का अनुभव हासिल है. हालांकि, अब स्वतंत्र भारत इनके अनुभव का कितना फायदा उठा पाता है..देखने वाली बात होगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन