Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सूर्या समाचार से इस्तीफ़ा देकर इस बड़े न्यूज़ नेटवर्क से जुड़े पत्रकार अमित ठाकुर

सूर्या समाचार की री-लॉन्चिंग में अहम भूमिका निभाने वाले अमित ठाकुर ने चैनल को अलविदा कह दिया है. वो सूर्या समाचार में एसोसिएट एडिटर की भूमिका निभा रहे थे. आउटपुट से लेकर चैनल के लुक एंड फील और एडिटोरियल प्लानिंग में अमित ठाकुर की अहम भूमिका थी.

अमित ठाकुर अब नेटवर्क 18 के साथ जुड़ गए हैं, जहां उनकी न्यूज़ 18 इंडिया में ज्वाइनिंग हुई है.

अमित ठाकुर इससे पहले भी नेटवर्क 18 के पंजाब/हरियाणा/हिमाचल में करीब 8 साल तक असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर के रूप में बड़ी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. इस दौरान प्राइम टाइम डिबेट से लेकर चुनाव के दौरान नए प्रोग्राम और थीम लॉन्च करने में उनकी अहम भूमिका रही है. ठाकुर ने न्यूज 18 पंजाब/हरियाणा/हिमाचल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी अहम जिम्मेदारी निभाई थी.

अमित ठाकुर को मीडिया में लंबा अनुभव है और इस दौरान वो रिपोर्टिंग से लेकर इनपुट और आउटपुट डेस्क पर काम करने और टीम को लीड कर चुके हैं. टोटल टीवी से करियर की शुरूआत करने वाले अमित ठाकुर ने हरियाणा न्यूज, ए1 तहलका, न्यूज़ 18 और सूर्या समाचार में एक टीम मैन से लेकर एक टीम लीडर तक की भूमिका अदा की है. अब वो न्यूज 18 नेटवर्क में भी अपनी नई भूमिका के लिए तैयार हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन