Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जनतंत्र टीवी से इस्तीफा देकर इस न्यूज़ चैनल के संपादक बने पत्रकार आशिफ एकबाल!

नेशनल चैनल जनतंत्र टीवी से इस्तीफ़ा देने वाले तेज़ तर्रार संपादको में शुमार आशिफ़ एकबाल ने नई पारी का ऐलान कर दिया है।

खबरों के मुताबिक़ आशिफ़ एकबाल ने नेशनल न्यूज़ चैनल “इंडिया न्यूज़” (ITV Group) ज्वाइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इंडिया न्यूज़ में एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है।

देश के युवा संपादकों की फ़ेहरिस्त में शुमार एकबाल को कई लोकसभा और विधानसभा चुनाव कवर करने का बेहतरीन एक्सपीरिएंस है। वे कई शानदार टीवी रिपोर्ट को लेकर विभिन्न एवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। न्यूज़ इंडिया चैनल में अपने साप्ताहिक शो हॉट सीट और डेली शो 8Pm के जरिए टीवी पर अपनी अलग शैली से पहचान और धार देने वाले आशिफ टीवी में नए प्रयोग और मिडिया में आए नए लोगों को मौक़ा देने वाले संपादकों में गिने जाते हैं।

पत्रकारिता जगत में 20 सालों से ज्यादा का तजुर्बा रखने वाले आशिफ एकबाल ने देश कई बड़े नामी नेशनल चैनल में काम किया है।

दैनिक “आज” से पत्रकारिता शुरू करने वाले आशिफ ने महुआ टीवी, ईटीवी, चैनल वन, यूपी न्यूज़, P7 न्यूज़, न्यूज़ 18, और जी मीडिया में कई अहम पदों पर कार्य किया है. उन्होंने समाचार प्लस, न्यूज इंडिया और जनतंत्र टीवी जैसे चैनलों को लीड किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन