Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

बस्तर के DPR कार्यालय से जारी पत्रकारों के भ्रमण की लिस्ट पर विवाद! देखें नाम

रायपुर- छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी पत्रकार भ्रमण सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि सूची में ऐसे पत्रकारों को शामिल किया गया है जो विभाग और सरकार के करीब माने जाते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कई पत्रकारों को इसमें जगह नहीं दी गई।

संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, जगदलपुर द्वारा जारी इस सूची में बस्तर सहित नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिलों के कुछ चुनिंदा पत्रकारों को भ्रमण के लिए प्रस्तावित किया गया है। लेकिन स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि सूची में अधिकांश ऐसे नाम हैं जो विभागीय कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं, जबकि फील्ड में जोखिम उठाकर रिपोर्टिंग करने वाले कई पत्रकारों की अनदेखी की गई है।

जमीनी पत्रकारों की उपेक्षा का आरोप

स्थानीय पत्रकारों का आरोप है कि बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में पत्रकार सबसे ज्यादा जोखिम और चुनौतियों के बीच काम करते हैं। इसके बावजूद भ्रमण जैसी सूचियों में अक्सर उन्हीं पत्रकारों को शामिल किया जाता है जो विभाग और सरकार के करीबी माने जाते हैं।

पत्रकारों का कहना है कि जमीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने वाले कई पत्रकारों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे स्थानीय मीडिया में असंतोष बढ़ रहा है। उनका कहना है कि सरकार को ऐसी सूचियों में पारदर्शिता रखनी चाहिए और उन पत्रकारों को भी मौका देना चाहिए जो कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन