Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

सहारा समय के पत्रकार को मारने मीडिया सेंटर पहुंचे शूटर!

गाज़ियाबाद : मीडिया सेंटर में पत्रकार की हत्या करने आए दो शूटरों की सूचना को फर्जी समझ कर घटनास्थल पर नहीं पहुंचे कविनगर थाने के इंस्पेक्टर अनिल शाही. मामल संज्ञान में आते ही एसएसपी सुधीर सिंह और एसपी सिटी मनीष मिश्रा पहुंचे मौके पर पहुँचे. शूटर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज. सहारा समय के पत्रकार दीपक चौधरी की हत्या के इरादे से आए थे बदमाश.

करीब एक साल पहले पत्रकार दीपक चौधरी के जीजा और वरिष्ठ पत्रकार अनुज चौधरी पर इन्हीं शूटर्स ने किया था जानलेवा हमला. बदमाशों ने अनुज चौधरी को मारी थी 5 गोलियां. करीब 15 दिन पहले बदमाश जमानत पर हुए हैं रिहा. जेल से निकलते ही गवाह पर शूटर्स की नजर.

अगर दीपक चौधरी की नजर शूटर्स पर नहीं पड़ती तो आज मीडिया सेंटर में हो सकती थी बड़ी घटना. मीडिया सेंटर पर मौजूद लोगों ने शूटर्स को भागते हुए देखा. गवाहों और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है इंस्पेक्टर अनिल शाही. गाजियाबाद की मीडिया इंस्पेक्टर कविनगर अनिल शाही की कार्यप्रणाली से है नाराज.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन