Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

योगी पुलिस द्वारा पत्रकारों को ठोंकने पीटने सुधारने का अभियान जारी, देखें ये ताजा वीडियो

लखनऊ : प्रदेश में योगी की पुलिस पत्रकारों को मौका मिलते ही कूट देती है. कभी पिछवाड़ा तो कभी पीठ लाल कर देती है. ताजा मामला जिला गोंडा का है. गोण्डा पुलिस ने एक पत्रकार को जबरन थाने में बैठाया और पिटाई की. पुलिस की करतूत को उजागर करने के कारण इस पत्रकार पर FIR दर्ज कर उसे पकड़ा व कूटा गया.

बताया जाता है कि थाने में चल रही दारु पार्टी का वीडियो ट्वीट करने पर इस पत्रकार को सजा मिली है. पुलिसकर्मियों ने देर रात गोण्डा के पत्रकार दुर्गा सिंह पटेल पर लिखी FIR और उन्हें उठा लिया. थाने में दारु पार्टी और खनन की खबर चलने से बौखलाई छपिया पुलिस ने की एकतरफ़ा कार्यवाई.

पत्रकार पर सरकारी काम में बाधा डालने को आरोप लगाते हुए पत्रकार के खिलाफ FIR लिखी गई है. गोण्डा में छपिया पुलिस की करतूत उजागर करने पर बौखलाये पुलिसकर्मियों ने पत्रकार को बेरहमी से पीटा. गोण्डा पुलिस ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाये उल्टा पत्रकार के खिलाफ कार्यवाई कर दी. ये है योगीराज की पुलिसिंग.

देखें वीडियो- https://twitter.com/bhadasmedia/status/1673329113459826689?s=20

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन