Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में पत्रकार समेत दो को गिरफ्तार किया

रायपुर से खबर है कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि एक न्यूज पोर्टल के पत्रकार मधुकर दुबे द्वारा अपने वेबपोर्टल में भ्रामक खबर प्रकाशित करने को लेकर विधायक बृहस्पति सिंह ने केस दर्ज कराया था. इसके आधार पर अपराध क्रमांक 528 की धारा 504, 505 (1) (B) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है।

उधर, रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर IPC की धारा 189, 384 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

इस मामले में जीरो पार्टी वेब पोर्टल के संचालक मधुकर दुबे और अवनीश पलिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पत्रकार मधुकर दुबे की पत्नी अर्चना दुबे को पुलिस ने पूछताछ करने के लिए थाने में बुलाया है.

पुलिस ने पत्रकार मधुकर के पास से लेपटॉप, मोबाइल भी जब्त किया है।

बताया जा रहा है कि पत्रकार मधुकर दुबे द्वारा प्रकाशित की गई एक खबर के बाद छत्तीसगढ़ सरकार में अफरा-तफरी का आलम है. सीएम भूपेश समर्थक पंद्रह से ज़्यादा विधायक थाने पहुंचे और पुलिस पर पत्रकार पति-पत्नी की गिरफ़्तारी को लेकर जबरदस्त दबाव बनाया.

ये है वो न्यूज जिसके बाद से भूपेश सरकार परेशान है… ये न्यूज वेबसाइट से अब गायब है…

इस बीच कुछ पत्रकारों ने इसे मीडिया का खुलेआम गला घोंटने की कोशिश बताया है. रायपुर का मीडिया सरकार की इस तानाशाही को लेकर सदमे में है और डर के मारे सबकी ज़ुबान खामोश है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन