Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

वरिष्ठ पत्रकार और झारखंड सरकार के पूर्व प्रेस सचिव राधेश्याम अग्रवाल का निधन

जमशेदपुर : वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम अग्रवाल के निधन हो जाने की खबर है. उनका अंतिम संस्कार आज जुगसलाई शिवघाट पर किया जाएगा.

83 वर्षीय राधेश्याम अग्रवाल ने 1980 में मध्य प्रदेश में बिक्री कर विभाग के सहायक आयुक्त पद पर 12 साल कार्यरत रहने के बाद इस्तीफा दे दिया था और पत्रकारिता की शुरुआत की थी.

उन्होंने 22 अगस्त, 1980 को जमशेदपुर का पहला हिंदी दैनिक ‘उदित वाणी’ लॉन्च किया, जिसका विमोचन बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र ने किया था.

रांची विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर के रूप में भी कार्य किया. साल 2005 में झारखंड की शिबू सोरेन सरकार में प्रेस सचिव भी रहे थे.

राधेश्याम अपने पीछे एक दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं. उनकी अंतिम यात्रा दोपहर तीन बजे शिवघाट जुगलसलाई के लिए प्रस्थान करेगी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन