Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : आनंदराम समेत इन 10 कलमकारों को सम्मानित किया गया

रायपुर | राष्ट्रीय किसान दिवस पर बहेराडीह (जांजगीर-चाम्पा) में किसान, पत्रकार और धरोहरों के संरक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित हुआ जिसमें महासमुंद जिले के वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम को शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उनके साथ ही पत्रकारिता में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 10 अन्य कलमकारों का भी सम्मान किया गया।

कुंजबिहारी साहू स्मृति किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, राजकुमार साहू ने बताया कि जांजगीर- चाम्पा जिले के बहेराडीह गांव में भारत का पहला किसान स्कूल है, जो क्षेत्र के जाने-माने पत्रकार दिवंगत कुंजबिहारी साहू की स्मृति को समर्पित और उनकी स्मृति में संचालित है। यह किसान स्कूल अन्नदाता किसानों को डेडिकेटेड है।

इन 10 पत्रकारों का हुआ सम्मान…

सम्मानित होने वाले पत्रकारों में छत्तीसगढ़ प्रदेश के 4, जांजगीर-चाम्पा जिले के 3 और सक्ती जिले के 3 पत्रकार शामिल हैं। इनमें आनंदराम पत्रकारश्री सम्पादक मीडिया 24 मीडिया-महासमुंद (छग), मिथलेश देवांगन ब्यूरो चीफ नई दुनिया-जिला – राजनांदगांव (छग), सतीश गुप्ता जिला संवाददाता आईबीसी- 24 जिला – मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर (छग), रोशन सिन्हा रिपोर्टर- नई दुनिया मत्रीअभिषेक शुक्ला, ब्यूरो चीफ हरिभूमि जिला – जांजगीर-चाम्पा (छग), प्रशांत सिंह जिला संवाददाता न्यूज-24 जिला – जांजगीर-चाम्पा (छग), मनोज थवाईत-संपादक मानस वार्ता जिला – जांजगीर-चाम्पा (छग), प्रकाश अग्रवाल संवाददाता बाराद्वार दैनिक भास्कर जिला – सक्ती (छग), शेख मुबारक जिला संवाददाता बंसल न्यूज जिला – सक्ती (छग), रामकुमार मनहर संवाददाता सीजी पंचायत न्यूज जिला – सक्ती (छग) का सम्मान हुआ।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन