Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

पत्रकार शांतनु सैकिया ने भी किया था पैसे का भुगतान

पेट्रोलियम मंत्रालय से दस्तावेज लीक किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट दायर की है। दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि गिरफ्तार अधिकारी उन लोगों को हर महीने मोटी रकम देते थे, जिन्हें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय से दस्तावेज चुराने का काम करने के लिए हायर किया गया था। उनमें से एक पत्रकार शांतनु सैकिया ने भी इन लोगों को पैसे का भुगतान किया।

चार्जशीट के मुताबिक, यह रकम 2.5 लाख रुपये प्रति महीने तक थी। दस्तावेज लीक मामले में सबसे पहले लालता प्रसाद और राकेश कुमार को शास्त्री भवन से गिरफ्तार किया गया था। चार्जशीट में कहा गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शैलेश सक्सेना, एस्सार के विनय कुमार, केयर्सं इंडिया के के के नायक, जुबिलंट एनर्जी के सुभाष चंद्र और रिलायंस एडीएजी के ऋषि आनंद, एनर्जी कंसल्टेंट प्रयास जैन और पत्रकार शांतनु सैकिया ने इन लोगों को पैसे का भुगतान किया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ‘लगातार की गई पूछताछ के बाद इन सभी ने माना कि इन्होंने राकेश कुमार और लालता प्रसाद को अपने बिजनेस इंटरेस्ट के लिए मंत्रालय से दस्तावेज चुराने के लिए हायर किया था।’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन