इंदौर : वरिष्ठ पत्रकार शरद शिंदे का आज यहां निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे और मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। शिंदे के बड़े भाई अशोक शिंदे ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार का कुम्हारखाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके भतीजे राहुल शिंदे ने मुखाग्नि दी। उनके शोकसंतप्त परिवार में उनकी पत्नी हैं।