Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दो चैनलों के स्ट्रिंगर पैसे उगाही में फंसे, वीडियो हुआ वायरल

पश्चिम चम्पारण बेतिया बिहार में दो बड़े चैनलों के स्ट्रिंगरों पर लॉकडाउन में दुकानदारों को धमका कर पैसा उगाही का मामला सामने आया है। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पत्रकार दिख रहे हैं। ये दो अलग अलग राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों के बेतिया से स्ट्रिंगर हैं।

इन पर आरोप है कि बेतिया के लाल बाजार में कपड़े के बड़े व्यवसाई से पांच पांच हजार रुपये की डिमांड की गई थी। दरअसल लॉकडाउन में बेतिया में कपड़ा दुकान बंद रखने का आदेश दिया गया, लेकिन व्यवसाई 45 दिन बाद दुकान खोलकर सफाई कर रहा था। इसी दौरान ये पत्रकार वहां पहुंच गये। इन्होंने दुकानदार का वीडियो बनाकर दुकानदार से 10 हजार रुपये की डिमांड की। इसके बाद बात बढ़ गई।

देखते ही देखते आस पास के लोग इकट्ठा हो गये। वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि दुकानदार गुस्से में हैं। दुकानदारों की मानें तो लॉकडाउन में वह ऐसे ही परेशान हैं, उपर से पत्रकारों का ये रवैया। ऐसे में नाराज लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद बेतिया के पत्रकारों पर तरह तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन