Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

गया जिले में ‘दारू कांड’ कवर करने वाले पत्रकार को उप मेयर की धमकी, देखें वीडियो

बिहार के गया से खबर है कि नगर निगम के उप मेयर मोहन श्रीवास्तव ने जिले के एक वरिष्ठ पत्रकार को धमकी देकर एक वीडियो न्यूज हटवा दिया. आरोप है कि उन्होंने पत्रकार को गंदी गंदी गालियां और जान से मारने की धमकी भी दी. ये उप मेयर मोहन श्रीवास्तव वही हैं जिन्हें पटना के एक होटल में पुलिस ने लड़कियों संग रंगे हाथों पकड़ा था. तब उन पर बलात्कार, देह व्यापार का मुकदमा दर्ज हुआ. उनकी पत्नी पर मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार चलाने का आरोप लगा तो उन पर भी गया कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ.

ताजा प्रकरण एक पार्षद द्वारा शराब पीकर आम लोगों से मारपीट का है. इस शराबी पार्षद को बचाने के लिए उप मेयर मोहन श्रीवास्तव समेत कई पार्षद आगे आए. इसी प्रकरण से संबंधित एक खबर वरिष्ठ पत्रकार विमलेंदु चैतन्य ने अपने वेब चैनल और यूट्यूब पर अपलोड की तो उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दी गई. वरिष्ठ पत्रकार विमलेन्दु चैतन्य ने अपने निजी वेब चैनल ‘अबतक बिहार’ पर दारू कांड की संतुलित खबर दी थी. इस न्यूज वीडियो में हर शख्स को वर्जन दिया.

साथ ही गया के सीनियर एडवोकेट मदन तिवारी का भी वर्जन दिया जिसमें उन्होंने शराबी पार्षद को बचाने के लिए हायतौबा करने वाले मोहन श्रीवास्तव के अतीत पर से परदा उठाया था. यही देखकर मोहन श्रीवास्तव नाराज हुए और फोन करके विमलेन्दु चैतन्य को भद्दी भद्दी गालियां व जान से मारने की धमकी भी. विमलेन्दु चैतन्य ने वीडियो डिलीट कर दिया लेकिन उसके पहले कुछ लोगों ने वह वीडियो यूट्यूब से डाउनलोड कर भड़ास को बेच दिया. लीजिए पूरा मामला इस वीडियो स्टोरी के जरिए जानिए जिसमें पत्रकार विमलेंदु चैतन्य द्वारा तैयार किए गए वीडियो के भी कुछ संपादित अंश हैं.

देखें वीडियो..

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन