Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने बलिया में मनाया पत्रकारिता दिवस

बलिया। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से टाउन हाल में गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि हिंदुस्तान के पूर्व संपादक और वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रसाद सिंह व विशिष्ट अतिथि साहित्यकार शशि प्रेम देव को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि शिव प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी के दिन प्रतिदिन बदलते दौर में पत्रकारिता के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं। पत्रकारिता से लोगों को आज भी अपेक्षा है, उम्मीद है। जबकि पत्रकार के जीवन में बढ़ती आर्थिक चुनौतियों ने उनके समक्ष कठिन परिस्थितियां खड़ी की हैं, फिर भी पत्रकार अपने कार्यों को बखूबी तरीके से करते हैं।

उन्होंने पत्रकारों से जनपद के विकास व समस्याओं को निर्भीकता से उठाने को कहा। वरिष्ठ साहित्यकार व कुंवर सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शशि प्रेमदेव ने पत्रकारों को निभिंक, निष्पक्ष होकर आम जनता के मुद्दों व समस्याओं को उठाने का आह्वान किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष अनूप हेमकर ने पत्रकारों को टेक्नोलॉजीज के युग में समय के साथ चलने की सलाह दी।

संचालन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिन्हा ने कहा की समय के साथ पत्रकारिता का समय भी परिवर्तित हो गया हैं। कठिन चुनौतियों के बाद भी हम सभी आम जनता के अपेक्षा के साथ कार्य कर रहें हैं।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुधीर ओझा, करूणा सिंधू सिंह, रोशन जायसवाल, ओंकार सिंह , धनंजय सिंह, प्रदीप शुक्ला, गिरीश तिवारी, मुकेश मिश्र, जेपी तिवारी, असगर अली, रवि सिन्हा, दिनेश गुप्ता, राजू दूबे, आलोक रंजन, प्रवीण पाण्डेय, अभिजीत सिंह, उपेन्द्र, राजकुमार, अमित सोनी, करूणेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

बांदा में आयोजन की ये खबर भी पढ़ें…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन