Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हजार-1000 रुपये और आतिशबाजी मांगने पटाखा बाजार पहुंचे पत्रकार, देखें कंप्लेन

वृंदावन | दीपावली का त्योहार बीत चुका है. जाहिर है हर बार की तरह इस दिवाली भी देश भर में धूमधाम रही. हालांकि, लोग महंगाई से जरूर दो-चार होते दिखे.

इधर वसूली गैंग भी सक्रिय रहे. वृंदावन से इसी टाइप एक वसूली का घटनाक्रम सामने आया है. आरोप है कि, दीपावली पर लगने वाले पटाखा बाजार में वृंदावन के कुछ पत्रकार शराब पीकर, व्यापारियों से आतिशबाजी और पैसे मांगने पहुंच गए.

शिकायत पत्र में पटाखा व्यापारियों की तरफ से कहा गया है कि, हम सभी प्रशासन द्वारा चिह्नित किए गए ग्राउण्ड पर दुकान लगाए थे. रात करीब 10 बजे कन्हैया वर्मा, राहुल ठाकुर, राज चौधरी, अमित शर्मा, पुनीत शर्मा और लाखन तोमर कुछ अन्य के साथ आए. इन लोगों ने खुद को पत्रकार बताते हुए सभी के लिए आतिशबाजी और 1000-1000 रुपये मांगे.

व्यापारियों द्वारा विरोध करने पर बाजार बंद कराने की धमकी दी गई. व्यापारियों ने उक्त लोगों के खिलाफ चौथ वसूली की तहरीर वृंदावन थाने में जाकर दी.

बताया जा रहा है कि 30 अक्टूबर को शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपियों पर एक्शन लेने में कोई तत्परता नहीं दिखाई है. इस बात को लेकर त्योहार बीत जाने के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है.

देखें तमाम व्यापारियों द्वारा दस्तखत कर दी गई शिकायत…

Note – इस खबर को लेकर किसी को अपनी बात कहनी हो या पक्ष रखना हो तो [email protected] पर मेल कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. वीरेंद्र पाल 'नवतेज' पत्रकार दैनिक स्वदेश समाचारपत्र

    November 5, 2024 at 11:22 am

    अफसोस है कि पत्रकार ऐसे कृत्य कर पत्रकारिता को कलंकित करने का काम करते हैं। वैसे सच तो यह है कि पत्रकारिता का चोला पहन ये गुंडे, मवाली और संगठित गिरोह करने जैसे अपराधिक तत्व है।
    इन्हें संरक्षण देने वाले इनसे भी बड़े गुनाहगार है। मैं भर्त्सना करता हूं इस तरीके के फ़ूहड़ व अशोभनीय कृत्य करने वालों की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन