Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

पत्रकारों का हाल बेहाल.. कहीं लाठीचार्ज में पीटा तो कहीं मुंह पर गर्म चाय ही उड़ेल दी!

झारखंड के लातेहार में पत्रकार राजीव कुमार के साथ पुलिस के जवानों ने मारपीट कर उन पर गर्म चाय फेंक दी. इतने भर से जब पुलिस का मन नहीं भरा तो उन्होंने पत्रकार को करीब दो घंटे चंदवा थाने में बंद रखा.

लातेहार स्थित चंदवा प्रखंड के पत्रकार राजीव दैनिक अखबार व एक वेबसाइट के लिए काम करते हैं.

राजीव का कहना है कि वह पत्रकारिता के साथ परिवार का भरण-पोषण करने के लिए चाय का ठेला भी लगाते हैं. बीती रात दुकान के पास एक पुलिस जवान पेशाब कर रहा था जिस पर उन्होंने उसे रोका. बस यही राजीव की गलती हो गई.

पुलिस के जवान ने अपने अन्य साथियों के साथ न सिर्फ उसकी पिटाई की बल्कि उसके चेहरे पर गर्म चाय फेंक दी.


झारखंड स्थित बोकारो स्टील प्लांट में मृतक मजदूर को मुआवजा दिलाने के लिए हो रहे प्रदर्शन में लाठीचार्ज होने से कुछ पत्रकार चोटिल हो गए. लाठीचार्ज का आरोप सीआईएसएफ के जवानों पर लगा है.

आरोप है कि प्लांट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने मृतक मजदूर के परिवार व पत्रकारों को टारगेट कर लाठीचार्ज किया है. सीआईएसएफ पर लाठीचार्ज के दौरान प्लांट के आस-पास की लाईट भी बंद कर देने का आरोप लगा है.


त्तीसगढ़ के कांकेर में बीती रात एक टीवी चैनल के पत्रकार से दफ्तर में घुसकर मारपीट की गई.

बताया जा रहा है कि आरोपी टीवी चैनल के दफ्तर पहुंचा और किसी बात को लेकर पत्रकार से तू-तू..मैं-मैं शुरू कर दी. थोड़ी ही देर में उसने पत्रकार को पीट डाला और जान से मारने की धमकी देकर चला गया.

मामले में पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है, आगे की पड़ताल जारी है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन