Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार बनने आई महिला से रेप, कार्यालय में कई दिन तक किया दुष्कर्म

सिरसा (हरियाणा)।

हरियाणा के फतेहाबाद क्षेत्र की एक महिला ने सिरसा के एक व्यक्ति के खिलाफ उसे पत्रकार बनवाने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि काम दिलाने के नाम पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर सिरसा पुलिस को भेजी है।

फतेहाबाद थाना शहर में महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी एक व्यक्ति के साथ जान-पहचान है। आरोपी ने उसे सिरसा में प्रेस रिपोर्टिंग का काम दिलाने के बहाने बुलाया। इस बीच 25 मार्च से 5 मई (10-12 दिन) तक दुष्कर्म किया। किसी को बताने और उसकी बात न मानने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376(2)(एन)/376-2एफ/506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरसा में हुआ रेप:

शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ ने बताया कि पीड़िता की ओर से 6 मई को शिकायत मिली थी। उसने शिकायत में घटना को सिरसा का बताया है। इसलिए फतेहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर दर्ज कर सिरसा पुलिस को भेज दी है। अब मामले में सिरसा पुलिस कार्रवाई करेगी।

रिश्ते में लगता है देवर:

शिकायतकर्ता महिला फतेहाबाद में विवाहित है और उसका कहना है कि आरोपी व्यक्ति रिश्तेदारी में उसका देवर लगता है। देवर के नाते ही उससे जान पहचान थी, जिसके चलते उसे मीडिया में काम दिलवाने के बहाने सिरसा अपने कार्यालय बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन