Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

योग के जरिए मानसिक सुकून दिलाने के विशेषज्ञ हैं टीवी पत्रकार संतोष राय!

यशवंत सिंह-

ये संतोष राय जी है। एफबी पर Sant Osh नाम से हैं। योगा एक्सपर्ट हैं। ख़ासकर मेंटल वेलनेस पर इनका काम है। मुझे कुछ चीजें सिखा गए हैं। साथ ही सोचने का नया तरीक़ा सकारात्मक तरीक़ा बताये। अच्छा लगा इनसे मिल कर।

पिछले दिनों फ़ेसबुक पर मैंने अपनी सेहत को लेकर कुछ पॉइंट्स बताये थे कि मुझे आजकल कैसा फील हो रहा है। यही पढ़ कर संतोष भाई मिलने आ गए। आज हम लोग पार्क में आराम से बतियाये, कुछ आसन किए।

संतोष जी रात का भोजन नहीं करते हैं। दूध हल्दी काली मिर्च पाउडर उबाल कर पीते हैं डिनर में। इन्होंने समझाया कि दोपहर बारह बजे तक कच्ची चीजों पर रहें। ये कच्ची चीजें ही बॉडी में अल्केलाइन अनुपात सही रखती हैं।

आज़मगढ़ के मूल निवासी संतोष राय इविवि से पढ़े हैं। सहारा समय नेशनल न्यूज़ चैनल में वर्ष 2008 से कार्यरत हैं। कुछ योग गुरुओं के संपर्क में आने के बाद इनके जीवन की दिशा ही बदल गई।

संतोष कई कालेजों, स्कूलों, संस्थानों में मेंटल वेलनेस और फिजिकल फ़िटनेस को लेकर ट्रेनिंग दे चुके हैं। वे भारतीय परंपरा की देन योग के माध्यम से देश समाज को ज़्यादा से ज्यादा स्वस्थ और सुखी रखने के मिशन में ख़ुद को सक्रिय रखे हुए हैं।

दिल्ली एनसीआर के मीडिया के साथी शारीरिक और मानसिक सेहत से जुड़ी समस्याओं को लेकर संतोष जी से सम्पर्क कर सकते हैं। उनका मोबाइल नंबर +91 8851-169101 है।

संतोष जी के प्रति दिल से आभार व्यक्त करता हूँ कि वो आए और क़ीमती ज्ञान दे गए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन