Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पटना के फोटो जर्नलिस्ट राजीव कांत का निधन

डॉ उज्ज्वल कुमार-

राजीव कांत भैया नहीं रहे। फेसबुक से सबसे पहले यह जानकारी मिली। सहसा यकीन नहीं हुआ। 15 से 20 दिन पहले इनसे लम्बी बात हुई थी। बातचीत का बहाना बने थे शत्रुघ्न सिन्हा। बेहतरीन फोटो जर्नलिस्ट थे।

ये बता रहे थे कि इमरजेंसी पीरियड की फोटोग्राफी को लेकर ये एक पुस्तक तैयार कर रहे हैं। पटना स्थित घर पर ही रहता हूं। आना। दिखाएंगे। इसके बाद और भी कई पुरानी बातें। करीब आधे घंटे तक बात हुई।

पहली बार इनसे नगर निगम की रिपोर्टिंग के दौरान 2007 या 08 में मिले थे। केपी रमैया उन दिनों नगर निगम के आयुक्त हुआ करते थे। सुबह सुबह वे औचक निरीक्षण पर निकलते थे। राजीव भैया हम सब को कोऑर्डिनेट करके सुबह में बुला लेते थे। मृदुभाषी। नए साथियों के साथ भी सौहार्द्र पूर्ण व्यवहार करते थे।

आप स्मृतियों में सदैव बने रहेंगे राजीव भैया।

नमन। ॐ शांतिः।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Bijay Singh

    July 7, 2023 at 2:59 pm

    Deep condolences .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन