Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

PM मोदी की अगुवाई में उनकी टीम का जोरदार प्रदर्शन : लड़ाई ऐसे ही लड़ी जाती है, सियासत ऐसे ही होती है!

समरेंद्र सिंह-

इन चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में उनकी टीम का प्रदर्शन जोरदार रहा है। लड़ाई ऐसे ही लड़ी जाती है। सियासत ऐसे ही होती है। जीतने के लिए मेहनत करनी होती है। कांग्रेस जीत के लायक नहीं है। उसके पत्रकार चाहे जो कहें, जितना स्तुतिगान करें, प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी में कोई दम नहीं है। जिस तरह इन कांग्रेसी पत्रकारों की बातें खोखली हैं, वैसे ही इनके नेता खोखले हैं।

इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के अगर किसी एक व्यक्ति ने जनता का दिल जीता है तो वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। 10 महीने पहले वो बाहर और भीतर दोनों तरफ से हमले झेल रहे थे। लग रहा था कि हटा दिए जाएंगे। लेकिन उन्होंने सभी दबाव और हमलों का सामना किया। कोविड की चपेट में आने के बाद भी, बीमार पड़ने के बाद भी दिन रात काम में जुटे रहे। बीमारी के बाद घर घर जाकर लोगों की सेवा की। जिस समय दूसरे नेता जान बचा कर अपने महलों में मौज काट रहे थे, योगी कम संसाधनों के बावजूद लोगों की सेवा में जुटे थे। मूर्ख और धूर्त पत्रकार कुछ तस्वीरें उछाल कर साजिश रच रहे थे। योगी बेपरवाह सेवा में जुटे थे। नतीजा सबके सामने है।

Advertisement. Scroll to continue reading.

मेरा आकलन 300 के करीब सीटों का था, थोड़ा घट गया है। ये घटा स्थानीय वजहों से है। बहुत जगह पर स्थानीय विधायकों ने कुछ काम ही नहीं किया है। ऐसे नेता जो जनता को अपनी बांदी समझते हैं, वो चुनाव हार जाएंगे। जिन्होंने थोड़ा भी काम किया होगा, वो सीट मोदी-योगी की जोड़ी बचा ले जाएगी। ऐसा ही हुआ है।

इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की कामयाबी बड़ी कामयाबी है। कांग्रेस को इस पार्टी से सीखना चाहिए। नई पार्टी है, लेकिन इसने दो राज्यों में कांग्रेस की जगह ले ली है। दिल्ली में अब कांग्रेस निकट भविष्य में नहीं आएगी। पंजाब में भी अब साफ हो गई है। अगली बार पूरी तरह साफ होगी। उत्तराखंड में भी आप ने जमीन तैयार की है। कांग्रेस का भविष्य अंधकार में है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान बधाई के पात्र हैं। इस पार्टी पर आप सभी नजर रखिए। केजरीवाल कुछ गड़बड़ नहीं करेंगे तो भविष्य सुनहरा है। केजरीवाल सेल्फ ऑब्सेस्ड नेता हैं। वो गलतियां करते हैं। कोई गलती करेंगे तो पीछे जाएंगे। नहीं करेंगे तो आगे बढ़ेंगे।

Advertisement. Scroll to continue reading.

पूरा विश्लेषण आराम से करूंगा। टुकड़ों टुकड़ों में करूंगा। खासतौर पर उत्तर प्रदेश की राजनीति पर लिखूंगा। जाटों के नाम पर बहुत बड़ा दांव खेला गया था। उस दांव का कितना असर हुआ है, ये अध्ययन करना होगा। भविष्य के लिए ये अध्ययन जरूरी है। फिलहाल योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी को जीत की बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं!

Advertisement. Scroll to continue reading.
1 Comment

1 Comment

  1. Prashant

    March 11, 2022 at 2:06 pm

    Sahi to ye hai ki BJP se jayada badi kamyabi AAP ki hai.
    1. BJP dusari sabse badi parti hai
    2. BJP ka bahut sare states me Government hai
    3. BJP ki khud ki Central Government hai.
    wahi AAP ek Chetriya parti hai. Jiski sarkar sirf Delhi jaise state me hai. Panjab me sabko saaf karte huye bahumat hasil karna badi baat hai.
    Bhale hu BJP ne 4 States me Majority hasil ki ho magar AAP ki jeet ek bahut badi kamyabi mani jani chahiye.
    Magar, ye bhi hai ki Delhi me AAP apni galti chupane ke liye bahut saare bahane Central Govt ke naam par banati rahi hai. Magar ab full flash wala state mila hai. Panajab ki sthiti anya state se bilkul alag hai. Khaskar Delhi se bilkul bhinn hai.
    AAP ki governance ki asali parikhsa ab hai. Jo bhi ho, magar AAP ne etihas to likh hi diya hai.
    Ha, AAP se sirf congress hi nahi BJP ko bhi barabar ki takkar hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement