Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

बलिया के रास्ते यूपी में प्रवेश कर रहा प्रभात खबर, शशिकांत ओझा बने ब्यूरो चीफ

शशिकांत ओझा

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय समाचार पत्र प्रभात खबर अब बलिया के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल हो रहा है। बलिया में प्रभात खबर के ब्यूरो कार्यालय का शुभारंभ 14 दिसंबर को निर्धारित हुआ है। 15 दिसंबर से समाचार पत्र का अंक पाठकों को मिलने लगेगा।

बलिया में अखबार की लांचिंग से यह संभावना बलवती हुई है कि अखबार उत्तर प्रदेश में अपने सफर की शुरुआत करने की तैयारी धीरे धीरे कर रहा है। संभावना है कि बलिया के तुरंत बाद निकटवर्ती गाजीपुर और मऊ जिले में भी ब्यूरो कार्यालय स्थापित किया जाएगा।

प्रभात खबर ने उत्तर प्रदेश के पहले जिले के ब्यूरो कार्यालय की कमान शशिकांत ओझा को दी है। शशिकांत ने बलिया में लंबे समय तक दैनिक जागरण सहित जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्रों को अपनी सेवाएं दी हैं। इससे पूर्व ओझा छत्तीसगढ़ के कांकेर में पत्रिका समाचार पत्र को अपनी सेवाएं दे रहे थे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन