Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

लोअर बर्थ महंगा करने को तत्पर प्रभुजी इन उपायों से भी कराएं रेलवे को भरपूर कमाई :)

रेल मंत्री को सोशल मीडिया पर मिल रहे कुछ नायाब सुझाव, देखें-जानें…. 

रेल मंत्री सुरेश प्रभु अब लोअर बर्थ / विंडो सीट बेचकर रेलवे की आय बढ़ाएंगे. इस लोअर बर्थ और विंडो सीट को पाने के लिए किराया बढ़ाये जाने की तैयारी है. सुरेश प्रभु के राज में रेलवे को कई अन्य तरीकों से भी आय हो सकता है. इस बारे में सोशल मीडिया पर तरह तरह के सुझाव प्रभु को मिल रहे हैं. कुछ सुझाव यहां संकलित करके प्रकाशित किए जा रहे हैं…

1) इंजन के साथ वाले डिब्बे का किराया ज्यादा होना चाहिये क्योंकि ये सबसे पहले पहुंचता है

२) प्लेटफार्म एक पर ठहरने वाली गाड़ियों का किराया भी ज़्यादा वसूला जाना चाहिए

3) पत्नी को मायके छोड़ने जाते हुए पुरुषों से चार गुना किराया भी लिया जा सकता है

४) ट्रेन में लटक कर यात्रा करते हुए स्पाईडर मैन की फीलिंग लेने पर एक्स्ट्रा चार्ज लगना चाहिए

५) पायदान पर गमछा बिछाकर बैठने पर दुगुना किराया होना चाहिए

६) पंखा चलाने, मोबाइल चार्जिंग करने का 50 रुपये सरचार्ज भी लिया जाना चाहिये

७) ट्रेन में बैठकर ताश खेलने पर मनोरंजन कर भी वसूल किया जा सकता है

८) सुबह पटरियों पर प्रेस कांफ्रेंस करने वालों से ५-५ रुपये वसूल करके भी सालाना अरबों रुपए की आय बढ़ाई जा सकती है

९) एक्सप्रेस ट्रेन से ज्यादा, पैसेंजर ट्रेन सैर कराती है, जंगल, पहाड़ और खेतों के बीच रोककर यात्रियों को प्रकृति से संबंध बनाने का अवसर भी प्रदान करती है, अत: उसका किराया भी बढ़ाकर उसे पर्यटन रेलगाड़ी भी घोषित किया जा सकता है

(ह्वाट्सएप / फेसबुक मैसेज)

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन