Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

प्रसार भारती में एसोसिएट, सीनियर एसोसिएट और सलाहकार के पदों पर वैकेंसी

सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती में 7 लोगों के लिए वैकेंसी है. इनमें एसोसिएट/सीनियर एसोसिएट/ सलाहकार के पद पर क्रिएटिव व्यक्तियों से आवेदन मांगे गए हैं.

उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 62 वर्ष से कम होनी चाहिए. इन पदों में शामिल लोगों का कार्यकाल आवश्यकतानुसार बढ़ाया भी जा सकता है.

इच्छुक उम्मीदवार प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा किसी भी तरह की दिक्कत होने पर [email protected] पर सीधे आवेदन भेजा जा सकता है.

उम्मीदवारों का चयन समिति द्वारा आयोजित परीक्षण-साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जाएगा. साथ ही चयन प्रक्रिया में शामिल किसी भी उम्मीदवार को कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा. चयन होने पर नियमानुसार मासिक भुगतान किया जाएगा.

आवेदन की अंतिम तिथि सूचना से 15 दिनों तक मान्य है, समय निकलने के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस लिंक पर जाएं- भड़ासJobsप्रसार भारती

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन