Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण से इस्तीफा देकर पत्रकार प्रवीण कुमार ने पकड़ा ये अख़बार!

जमशेदपुर– रांची मीडिया जगत में एक अहम बदलाव सामने आया है। दैनिक जागरण से जुड़े पत्रकार प्रवीण कुमार ने संस्थान से इस्तीफा देकर नई पारी शुरू कर दी है। वे अब रांची और पलामू से प्रकाशित राष्ट्रीय नवीन मेल में बतौर एसोसिएट एग्जीक्यूटिव एडिटर जुड़ गए हैं और सभी एडिशन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पीआरबी अधिनियम के अनुसार रांची एडिशन की खबरों के चयन की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी। उन्हें ये जिम्मेदारी समूह संपादक सुरेश बजाज ने दी। प्रवीण की रिपोर्टिंग संपादक हर्षवर्द्धन बजाज को होगी, जिन्हें सूचना के साथ विचार को समान महत्व देने वाले संपादकों में गिना जाता है।

प्रवीण इससे पहले दैनिक भास्कर में झारखंड सैटेलाइट हेड रहे। वर्ष 2010 से रांची यूनिट से जुड़े रहते हुए उन्होंने इसकी स्थापना और राज्य में प्रसार को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व वे राष्ट्रीय सहारा और नई दुनिया में भी कार्यरत रहे।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शिक्षित प्रवीण वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से निर्मल वर्मा के यात्रा साहित्य पर पीएचडी कर रहे हैं। पारिवारिक रूप से भी उनका इस संस्थान से जुड़ाव रहा है। इसे उनके मामा वेद प्रकाश बाजपेयी पहले लीड कर चुके हैं। सहकर्मी उनकी सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को नई ऊर्जा का स्रोत मानते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन