Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एबीपी गंगा के इस मीडियाकर्मी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आई

यूपी उत्तराखंड के रीजनल न्यूज चैनल एबीपी गंगा से खबर आ रही है कि यहां कार्यरत एक मीडियाकर्मी की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है. इस शख्स का नाम प्रवीण यादव है.

प्रवीण एबीपी गंगा के नोएडा आफिस में कार्यरत हैं. एबीपी चैनल के आफिस में कई लोगों के कोरोना पाजिटिव होने के चलते बाकी उन सभी कर्मियों का जांच कराया गया जिन पर संक्रमित होने का शक था. कल टेस्ट रिपोर्ट आई. इसमें प्रवीण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

बताया जाता है कि प्रवीण यादव एक हफ्ते के लिए अपने गृह जनपद कुशीनगर आए थे. उन्होंने पडरौना में बहुत सारे मित्रों से मुलाकात की है. अब उनसे मिलने जुलने वाले सभी लोगों को क्वारन्टीन कराया जा रहा है.

पडरौना स्थित उनके मकान से पांच सौ मीटर की परिधि को पूरी तरह लॉक कर दिया गया है. आधे शहर के बन्द होने से समस्या खड़ी हो गयी है.

प्रवीण अपनी माता जी को लेकर वापस नोएडा लौट चुके हैं. उन्हें रिपोर्ट की सूचना जिले के स्वास्थ्य महकमे ने दे दी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन