Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक अखबार के संवाददाता को मिली गोलियों से भून देने की धमकी

प्रयागराज में एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पत्रकार की तरफ से थाना मऊआइमा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र के गांव घीनपुर का है. यहां रहने वाले हिंदी दैनिक अखबार के संवाददाता सुरेश कुमार मौर्य ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके गांव के ही एक आपराधिक और दबंग किस्म के व्यक्ति अपने कई साथियों के साथ गांव में घूम-घूमकर धमकी दे रहा है, कि अगर यह पत्रकार कहीं दिखाई दिया तो गोलियों से भूनकर छलनी कर दूंगा.

पीड़िता पत्रकार ने बताया कि कई लोगों ने यह बात उसे बताई, कि “उसकी जान को खतरा है”.. जिसके डर से पत्रकार ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन