Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

पत्रकार प्राण चड्ढा की छोटी बिटिया की दुबई में हत्या!

प्रीति चड्ढा

रायपुर। पत्रकार एवं वन्य जीव विशेषज्ञ प्राण चड्ढा की छोटी बिटिया प्रीति चड्ढा की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की खबर से पत्रकारिता जगत के लोग स्तब्ध हैं. इधर स्वयं प्राण चड्ढा ने इसे सामान्य मौत मानने से इंकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुघासी दास विवि से एमबीए में गोलमेडलिस्ट प्रीति चड्डा की संदिग्ध मौत आबूधाबी में उनके निवास स्थान में विगत 23 जून (रविवार) को हो गयी थी.

प्रीति दुबई के एक मल्टीनेशनल फर्म के एचआर विभाग में प्रमुख पद पर कार्यरत थीं. लगभग तीन साल साल पहले प्रीति का परिणय कलकत्ता निवासी एक युवा पायलट सिंधु घोष से हुआ था. लेकिन प्रीति उसके बहुत अधिक शराब पीने की आदत से दुखी होकर एक होटल में रह रही थीं. कई दफा प्रीति ने अपने परिजनों को यह भी बताई थी कि उसके दापंत्य जीवन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. चंद रोज पहले प्रीति ने बिलासपुर पहुंच कर पिता प्राण चड्ढा और परिजनों को शरीर पर चोटों के निशान भी दिखाए थे.

बिलासपुर से दुबई लौटने के बाद प्रीति ने अपने पिता को यह जानकारी भी दी कि पति सिंधु घोष संबंध सुधारने की बात कर रहे हैं. रविवार 23 जून को प्रीति होटल से कपड़े लेने अबुधाबी गई और फिर उसकी मृत्यु हो गयी. प्रीति की मौत की सूचना दामाद सिंधु घोष ने स्वयं दी. पिता प्राण चड्ढा काफी मशक्कत के बाद प्रीति का शव यहां ला पाए. यहां भी प्रीति के शव का पोस्टमार्टम किया गया है. लगभग चार दशक से नवभारत भास्कर आदि में पत्रकारिता करने वाले प्राण चड्ढा ने फिलहाल सीआरपीसी की धारा 188 के तहत बिलासपुर के पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

इस रिपोर्ट पर केंद्र सरकार से अनुमति के बाद आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा सकती है. पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार श्री चड्डा की पुत्री प्रीति की संदिग्ध हालात में मौत पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हस्तक्षेप करने की मांग की.

रायपुर से सुरेशचंद रोहरा की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन