Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

प्रेम दीवानी ने घर आए रिश्वत के 22 लाख रुपये पर अपने ब्वायफ्रेंड से डकैती डलवा दिया, देखें वीडियो

आगरा के थाना सदर इलाके के सुरक्षा विहार कॉलोनी में विगत 5 जुलाई को ट्रांसपोर्टर के घर पर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया. डकैती किसी और ने नहीं बल्कि ट्रांसपोर्टर की भांजी ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर की थी. इस डकैती में 22 लाख रुपए की लूट हुई थी. पुलिस ने भांजी और उसके पुरुष मित्र और मित्र के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है.

5 जुलाई को थाना सदर इलाके में ट्रांसपोर्टर रतन वीर के घर डकैती पड़ी. जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त ट्रांसपोर्टर की दो भांजी मनीषा, निधि और 9 वर्षीय अमन घर पर मौजूद था. तकरीबन आधा दर्जन बदमाश हथियारों के बल पर घर में घुसे. गन प्वाइंट पर 2200000 रुपए की लूट की.

ये बदमाश जब घर में घुस रहे थे तो उस वक्त उन्होंने घर के बाहर जो भी मिला, उन सभी के पैर छुए थे. पुलिस ने घर में मौजूद 22 वर्षीय निधि जो ट्रांसपोर्टर की भांजी थी, से कड़ाई से पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया. पता लगा घटना को अंजाम ट्रांसपोर्टर की भांजी मनीषा और उसके पुरुष मित्र चकर वीर ने अपने एक साथी सचिन के साथ मिलकर दिया.

ट्रांसपोर्टर रतन वीर अपनी दो भांजियों को अपने पास रखते हैं. इनका एक रिश्तेदार राजस्थान में rto विभाग में संविदा की नौकरी करता है. उसका घूस का पैसा इन्हीं के घर रखा जाता है. ये बात मनीषा को मालूम थी. मनीषा ने इसका जिक्र अपने ब्वाय फ्रेंड चकरवीर से कर दिया. बस यहीं से लूट की घटना की पटकथा लिखी गयी.

घटना वाली रात चकरवीर अपने एक साथी के साथ मनीषा के घर पहुंचा और मनीषा ने उनकी हेल्प कर 22 लाख रुपये दे दिए. इसके बाद मनीषा ने परिजनों को डकैती की सूचना दे दी. फिलहाल पुलिस ने मनीषा, उसके पुरुष मित्र चकरवीर और उसके साथी सचिन को गिरफ्तार कर 13 लाख 86 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं. इस बाबत एसएसपी आगरा अमित पाठक ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी मीडिया वालों को दी.

देखें संबंधित वीडियो…

https://www.youtube.com/watch?v=uG6zjibFd84

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन