Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार प्रेमचंद शर्मा का निधन

मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी दैनिक ‘दोपहर का सामना’ समाचार पत्र के वरिष्ठ सहायक संपादक प्रेमचंद शर्मा का रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह ५४ वर्ष के थे। प्रेमचंद शर्मा अपने पीछे पत्नी, दो बेटों, नाती और पोतों का भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं।

प्रेमचंद शर्मा बहुत मिलनसार थे और हमेशा सभी की मदद के लिए दौड़ते थे। वह सुबह घर से निकले तो अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी और उन्हें तत्काल इलाज के लिए सायन अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। दोपहर २ बजे शिव हिंदू श्मशानभूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उस समय मुंबई के कई वरिष्ठ और युवा पत्रकार और समाजसेवी उपस्थित थे। शर्मा के आकस्मिक निधन से उनके दोस्तों में शोक की लहर है। सोमवार को उनकी अस्थियां नासिक में विसर्जित कर दी गईं।

प्रेमचंद शर्मा : एक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व!

प्रेमचंद शर्मा तीन दशकों से हिन्दी दैनिक समाचार पत्र “दोपहर का सामना’ में काम कर रहे थे। इस समाचार पत्र में वह वर्तमान में एक वरिष्ठ सहायक संपादक के रूप में काम कर रहे थे। प्रेमचंद शर्मा हिंदी भाषा में दक्ष थे। उन्होंने हिंदी साहित्य की रचना के अलावा मराठी से हिंदी में लेखन भी किया है। शर्मा विधिमंडल वार्ताहार संघ, मुंबई मराठी पत्रकार संघ, मुंबई हिन्दी पत्रकार संघ और प्रेस क्लब के सदस्य भी थे। वह कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े थे।

मुंबई से पत्रकार शशिकांत सिंह की रिपोर्ट. संपर्क : ९३२२४११३३५

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन