Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रेस एसोसिएशन चुनाव में राजीव रंजन नाग को मिली करारी हार, जयशंकर गुप्त पैनल प्रचंड मतों से जीता (देखें लिस्ट)

राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के प्रतिष्ठित संगठन प्रेस एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर गुप्त विजयी हुए हैं. जयशंकर गुप्त को कुल 203 मत मिले. अध्यक्ष पद के लिए इरा झा और राजीव शर्मा भी मैदान में थे जिन्हें क्रमश: 62 और 76 मत मिले. उपाध्यक्ष चुने गए हैं शिशिर सोनी. उन्हें 126 मत मिले. उनके मुकाबले खड़े थे जावेद रहमानी (47 वोट), ओपी पाल (94 वोट) और श्रीकांत भाटिया (47 वोट). जनरल सेक्रेट्री पद पर सीके नायक की जीत हुई जिन्हें 185 मत मिले. उनसे मुकाबिल थे अरविंद कुमार शर्मा (67 वोट) और राजीव रंजन नाग (80 वोट).

ज्वाइंट सेक्रेट्री के लिए सबसे ज्यादा 129 वोट पाकर आनंद मिश्रा विजयी हुए. कल्याण बरुआ को 107 और प्रिय रंजन दास को 80 वोट मिले. कोषाध्यक्ष बने जेसी वर्मा जिन्हें 126 वोट मिले. संदीप ठाकुर को 98 और शाहिद फरीदी को 111 वोट मिले. एक्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य के लिए जो पांच लोग निर्वाचित हुए हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं-  अनिल दुबे (129), Kay Benedict (123), संतोष ठाकुर (142), श्रीनंद झा (108) और विवेक सक्सेना (115).

अध्यक्ष पद पर चुने गए वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर गुप्त ने अपने पैनल को प्रचंड विजय दिलाने के लिए अपने सभी मित्रों और शुभचिंतकों का तहे दिल से आभार जताया है और शुक्रिया कहा. उन्होंने कहा कि इस जीत से जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी, लेकिन हमारी कोशिश सबको साथ लेकर उन पर खरा उतरने की होगी, सहयोग, शुभकामनाएं बनाए रखें।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन