Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी प्रेस क्लब बलरामपुर के पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली

यूपी प्रेस क्लब बलरामपुर के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को बलरामपुर के स्थानीय अग्रवाल भवन में सम्पन्न हुआ। समारोह में पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। समारोह का शुभारम्भ चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जन्तु उद्यान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन डा़. एसपी यादव, कार्यक्रम अध्यक्ष पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस, सदर विधायक जगराम पासवान, जिलाधिकारी प्रीति शुक्ला, एसपी सुधीर कुमार सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने दीप प्रज्जवलित व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद डीएवी इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम अध्यक्ष सिद्धार्थ कलहंस ने अध्यक्ष संजय तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आन्नद मिश्र, सचिव देवेन्द्र कुमार चौहान, संयुक्त सचिव आर के गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को पद गोपनीयता की शपथ दिलायी। मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है। वह समय समय पर हमको भी कर्तव्य पालन के प्रगति सचेत करता है। उन्होंने क्लब के भवन के लिए जल्द ही जमीन एवं अन्य सहयोग उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष ने क्लब के कार्यो की सराहना की। सदर विधायक जगराम पासवान ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।

डीएम प्रीति शुक्ला व एसपी सुधीर सिंह ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ बताते हुए समाज को सकारात्मक सोच के साथ जागरूक करने की अपेक्षा की। कार्यकारी अध्यक्ष सर्वेश सिंह व वर्तमान अध्यक्ष संजय तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव देवेन्द्र चौहान ने अगामी कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन वर्षकार सिंह कलहंस ने किया। कार्यक्रम के दौरान चुनाव अधिकारी अमरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, सहायक चुनाव अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, पूर्व चुनाव अधिकारी लाल जी सिंह, इमामुदद्दीन एवं पूर्व अध्यक्ष डीपी सिंह व राकेश सिंह सहित सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Sanjay Tiwari
President
UP Press Club, Balrampur
Mobile- 9208248521

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन