Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

प्रेस क्लब कोटा के चुनाव अवैधानिक, जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया


कोटा । प्रेस क्लब कोटा की साधारण सभा में अवैधानिक रूप से गठित कार्यकारिणी को लेकर वरिष्ठ सदस्यों का रोष मुखर हो गया है। क्लब के दो भूतपूर्व अध्यक्षों सहित वरिष्ठ सदस्यों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया और नए सिरे से चुनाव करवाने की मांग का ज्ञापन दिया।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को क्लब की साधारण सभा का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान अध्यक्ष गजेंद्र व्यास ने स्वयं ही कोरोना काल की आड़ लेते हुए अपनी कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ाने पर समर्थन मांगा, जिसका भूतपूर्व अध्यक्ष प्रद्युमन शर्मा सहित सुनील माथुर, केएल जैन, ओमेंद्र सक्सेना, योगेश जोशी, अनिल भारद्वाज आदि ने पुरजोर विरोध किया।

इसी बीच अध्यक्ष ने बहुमत का बहाना लेते हुए अपनी कार्यकारिणी के कार्यकाल का विस्तार अगले दो वर्षों के लिए करने की घोषणा कर दी।

इस विषय को लेकर असंतुष्ट सदस्यों ने कल ही उप रजिस्ट्रार (संस्थाएं) को प्रेस क्लब में हुई संवैधानिक अनियमितता से ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत करवा दिया था। इसके बाद जिला कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़ से मुलाकात कर उन्हें परिस्थितियों से अवगत कराया गया।

ज्ञापन में बताया गया है कि प्रेस क्लब का भवन राज्य सरकार एवं सांसद कोष की राशि से सार्वजनिक उपयोग के लिए निर्मित कराया गया था जिस पर बलात कब्ज़ा करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए पिछले साढ़े चार सालों में 225 से अधिक सदस्यों को इस कार्यकारिणी ने बाहर का रास्ता भी दिखाया है। भूतपूर्व अध्यक्ष प्रद्युमन शर्मा ने कार्यकारिणी के इस कृत्य को निर्लज्जता पूर्ण एवं अलोकतांत्रिक बताया है।

जिला कलेक्टर से भेंट करने गए शिष्टमंडल में भूतपूर्व अध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा एवं धीरज गुप्ता, भूतपूर्व सचिव सुनील माथुर एवं हरिमोहन शर्मा सहित केएल जैन, श्याम रोहिड़ा, ओमेंद्र सक्सेना, अनिल भारद्वाज, रजत खन्ना, सुबोध जैन, योगेश जोशी आदि शामिल थे। जिला कलेक्टर ने इस प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन