Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

युवा पत्रकार प्रिंस राज ने जी भारत के साथ नई पारी की शुरुआत की

युवा पत्रकार प्रिंस राज को लेकर खबर है कि उन्होंने जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के नेशनल चैनल जी भारत के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। संस्थान में उन्हें असिस्टेंट प्रोड्यूसर (असाइनमेंट) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रिंस ने हाल ही में एबीपी न्यूज़ से इस्तीफा दिया था, जहां उन्होंने करीब दो वर्षों तक असाइनमेंट डेस्क पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्य किया। यह उनकी पहली नौकरी थी।

प्रिंस ने राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज से पत्रकारिता में मास्टर्स की पढ़ाई की है। इससे पहले वह जी हिन्दुस्तान चैनल में इंटर्न के रूप में अनुभव प्राप्त कर चुके हैं।

अपने करियर की शुरुआत उन्होंने लखनऊ स्थित पर्दाफाश वेब पोर्टल से की थी, जहाँ वह सब एडिटर की भूमिका में थे।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखने वाले प्रिंस को मीडिया क्षेत्र में कुल चार वर्षों का अनुभव है। वह देश-दुनिया की खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं और समसामयिक विषयों की अच्छी समझ रखते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन