Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज गाज़ीपुर के प्रिंसिपल आनंद मिश्रा के फरमान से उबले सामाजिक कार्यकर्ता, लावारिसों के मसीहा कुंवर विरेन्द्र सिंह बेहोश होकर गिरे डीएम ऑफिस में

सुजीत सिंह प्रिंस-

गाज़ीपुर, 28 अगस्त 2025। इंसानियत का पैरोकार… समाज का सच्चा सेवक… और हज़ारों लावारिस लाशों को कंधा देने वाला शख्स – कुंवर विरेन्द्र सिंह – आज अपने ही शहर में अपमानित होकर धराशायी हो गया।

गुरुवार दोपहर करीब 11.30 बजे सरजू पार्क से जनपद के समाजसेवी, व्यापार मंडल और हर वर्ग के लोग जुलूस की शक्ल में निकलकर डीएम ऑफिस पहुंचे। सबके हाथ में ज्ञापन था और सबकी ज़ुबान पर एक ही नारा—
“M.V.A.S. मेडिकल कॉलेज गाज़ीपुर के प्रिंसिपल आनंद मिश्रा का तुगलकी फरमान वापस लो।”

डीएम ऑफिस में गिरी इंसानियत

ज्ञापन सौंपने के दौरान ही अचानक कुंवर विरेन्द्र सिंह बेहोश होकर डीएम ऑफिस के भीतर गिर पड़े। डीएम अविनाश कुमार अपनी कुर्सी छोड़कर तुरंत उनके पास पहुंचे। उन्हें बगल के कमरे में ले जाकर सुलाया, और एम्बुलेंस बुलाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। विडंबना देखिए—उसी मेडिकल कॉलेज में, जहां प्रवेश पर प्रिंसिपल आनंद मिश्रा ने रोक लगा दी थी।

जनाक्रोश उमड़ा

सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग गुस्से से फट पड़े। भीड़ ने ज़ोरदार नारेबाजी की—
“प्रिंसिपल आनंद मिश्रा मुर्दाबाद!”
“इंसानियत का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा!”

डीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रिंसिपल को बुलाकर समाजसेवियों से बातचीत कराई जाएगी और कुंवर विरेन्द्र के समर्थकों को अस्पताल जाने की व्यवस्था दी जाएगी।

चाचा की आंखों में आंसू

कुंवर विरेन्द्र सिंह के चाचा हृदय नारायण सिंह ने भावुक होकर कहा— “जबसे प्रिंसिपल आनंद मिश्रा ने अस्पताल जाने से रोका, विरेन्द्र मानसिक रूप से टूट गए। कल रात भी उन्होंने एक मरीज को ब्लड दान किया था।”

इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है— अत्यधिक तनाव और मानसिक दबाव की वजह से ही विरेन्द्र सिंह बेहोश हुए। कुंवर विरेन्द्र सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती है।

देखें संबंधित वीडियो-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन