Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अहंकार और विश्वासघात कद में छोटे ‘सिंधिया परिवार’ की पुरानी परंपरा है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के दतिया में आज बुधवार 15 नवंबर को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला. प्रियंका ने दतिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिंधिया ने ग्वालियर और चंबा की जनता के साथ विश्वासघात किया.

आज एमपी में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 1.42 मिनट के वायरल वीडियो में प्रियंका ने कहा, ‘इनके सारे नेता बड़े विचित्र टाइप के हैं. पहले तो हमारे सिंधिया जी (जनता चिल्लाती है)…जानते हैं…मैंने उनके साथ यूपी में काम किया. क्या है कि कद भी थोड़े छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में वाह भई वाह….’

उन्होंने सिंधिया को लेकर आगे कहा, ‘…महाराज बोलने की आदत नहीं है. लेकिन उनके पास जो भी कार्यकर्ता जाता था कहता था कि दीदी महाराज महाराज कहना पड़ता है. हमारे मुंह से नहीं निकलता है तो काम ही नहीं होता है. वैसे अपने परिवार की परंपरा उन्होंने अच्छे से निभाई है. विश्वासघात तो बहुत से लोगों ने किया है. लेकिन ग्वालियर और चंबा की जनता के साथ विश्वासघात किया है. बनी बनाई सरकार को गिरा दिया. आपके पीठ पर छुरा घोंपा है.’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन