Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पंजाब-चंडीगढ़ में MH1 News का दबदबा, PTC News को झटका

पंजाब-चंडीगढ़ के रीजनल न्यूज़ चैनलों की ताज़ा टीआरपी में MH One News ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए बाज़ार में बड़ा अंतर बना लिया है। BARC के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक MH One News को 48.5% रिलेटिव शेयर मिला है, जो पिछले आंकड़ों के मुकाबले 3.9 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। इस बढ़त के साथ चैनल पहले स्थान पर मज़बूती से काबिज है।

दूसरे नंबर पर PTC News रहा, लेकिन चैनल को इस बार झटका लगा है। PTC News का शेयर 20.3% दर्ज किया गया, जो पिछले आंकड़ों की तुलना में 4.1 प्रतिशत की गिरावट दिखाता है।

तीसरे स्थान पर News18 Punjab/Himachal है। चैनल ने 16.2% शेयर हासिल किया है और इसमें 2.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है, जिससे यह अपनी स्थिति मजबूत करता दिखाई दे रहा है।

चौथे नंबर पर Zee Punjab Himachal Haryana (Zee PHHP) रहा, जिसका शेयर 6.3% है, जबकि इसमें 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। पांचवें स्थान पर Living India News है, जिसे 5.7% शेयर मिला है और इसमें 0.6 प्रतिशत की हल्की गिरावट दर्ज हुई है।

वहीं News State Punjab Himachal Haryana छठे स्थान पर रहा। चैनल का शेयर 2.9% है और इसमें 0.4 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखी गई है।

कुल मिलाकर ताज़ा टीआरपी में MH One News ने पंजाब-चंडीगढ़ के न्यूज़ मार्केट में बड़ा गैप बनाते हुए बाकी चैनलों को काफी पीछे छोड़ दिया है, जबकि PTC News को इस बार गिरावट का सामना करना पड़ा है।

  • MH One News-48.5% UP 3.9%
  • PTC News-20.3% DN-4.1%
  • News18PH-16.2% UP 2.3%
  • ZeePHHP-6.3% DN 2.0%
  • Living India News-5.7% DN-0.6%
  • News StatePHHP-2.9% UP 0.4%
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन