Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

कल को जज साहब किसी बलात्कारी को नारी सम्मान पर निबंध लिखवा कर रिहा कर देंगे

हाराष्ट्र के पुणे में शराब के नशे में धुत रईसजादे ने दो करोड़ कीमत की पोर्शे कार से बाइक सवारों को रौंदकर जान ले ली. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कार सवार नाबालिग युवक की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर अदालत पहुंचा दिया लेकिन अदालत ने आरोपी को 15 घंटे के भीतर ही छोड़ दिया.

आरोपी रसूखदार बिल्डर का बेटा बताया जा रहा है. जिसकी उम्र 17 साल है.

लड़के को जमानत देते समय कोर्ट ने जो शर्तें रखी उन्हें सुनकर हर कोई हैरान है. अदालत ने कहा, नाबालिग को 15 दिनों तक यरवदा मंडल की पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक कंट्रोल में मदद करनी होगी. साथ ही आरोपी को सड़क दुर्घटना के परिणामों और उसके उपायों पर कम से कम 300 शब्दों का निबंध लिखना होगा. हालांकि, कोर्ट के इस फैसले पर मृतकों के परिजनों ने आपत्ति जताई है.

पत्रकार और इतिहासकार अशोक कुमार पांडेय ने इस मसले पर लिखा कि, रईसी के नशे में दो निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले अमीरज़ादे को ट्रैफिक रूल पढ़ने और निबंध लिखने की सज़ा से बड़ा मजाक क्या हो सकता है क़ानून का? जज साहब कल किसी बलात्कारी को नारी सम्मान पर निबंध लिखवा कर रिहा कर देंगे.

ये वो अभागी लड़की है जिसके हत्यारे को कोर्ट ने निबंध लिखने की सज़ा दी ..सड़क पर अमीरी हमेशा से लाचार और ग़रीब लोगों को रौंद के जाती है और भारत की न्यायिक वयस्था की नपुंसकता लंगड़े-लूले की तरह लाचार दिखाई देती है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन