Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पुण्य प्रसून बाजपेयी और दिलीप मंडल करेंगे मास्टरी, माखनलाल विवि के छात्रों को पढ़ाएंगे

पुण्य प्रसून बाजपेयी इन दिनों खाली हैं. इसलिए उन्होंने अपना रुख अध्ययन-अध्यापन की तरफ कर लिया है. पुण्य प्रसून बाजपेयी देश के बड़े मीडिया प्रशिक्षण संस्थानों में से एक माखनलाल विश्वविद्यालय के छात्रों को पढ़ाएंगे. माखनलाल विवि संस्थान ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए विजिटिंग फैकल्टीज के रूप में पुण्य प्रसून बाजपेयी के अलावा दिलीप मंडल, अरुण त्रिपाठी, मुकेश कुमार का भी चयन किया है. यानि ये चारों पत्रकार पत्रकारिता के छात्रों को ट्रेंड करेंगे.

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नेतृत्व में भी बदलाव हो गया. पहले संघी और भाजपाई बैकग्राउंड वाले मास्टर, टीचर, कुलपति आदि थे. अब कांग्रेसी, वापमंथी, लोकतांत्रिक, सरोकारी सोच-समझ वाले लोग यहां सक्रिय हो गए हैं.

15 जुलाई से माखनलाल विवि का नया सत्र शुरू हो रहा है. विश्वविद्यालय ने चार वरिष्ठ पत्रकारों के साथ विजिटिंग फैकल्टी के लिए कांट्रैक्ट किया है. ये चारों अपने अपने फील्ड के चर्चित नाम हैं. पुण्य प्रसून बाजपेयी और मुकेश कुमार टीवी व प्रिंट दोनों में सक्रिय रहे हैं. दिलीप मंडल प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं और सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं. अरुण त्रिपाठी अखबारों में काम करने के अलावा शोध व अधायपन का कार्य लगातार करते रहते हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. राकेश कुमार

    July 25, 2019 at 12:04 pm

    अब आदरणीय बाजपेई जी जर्नलिज्म के विद्यार्थियों को क्रांतिकारी बनने के गुण सिखाएंगे। बेहद एरोगेंट और हिप्पोक्रेटिक विचारधारा का ऐसा जो नए बच्चों से चैनल में ठीक से बात नहीं करता था वो नए विद्यार्थियों को क्या शिक्षा देगा ये देखना रोचक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन