Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ब्रिटिश अखबार डेली मेल का दावा: यूक्रेन पर 15 किलोटन का एटमी हमला कर सकता है रूस!

सौमित्र राय-

ब्रिटिश अखबार डेली मेल ने दावा किया है कि रूस अपने Iskandar मिसाइलों से यूक्रेन पर tactical एटमी हमला कर सकता है। अखबार ने कहा है कि यह परमाणु हमला 5 से 15 किलोटन का हो सकता है।

अगर ऐसा हुआ तो यूक्रेन का मनोबल टूट जाएगा और वह सरेंडर कर देगा। पुतिन यही चाहते हैं। अगर बम 20 किलोटन का हुआ तो नुकसान और दहशत दोनों ज्यादा होगी, यानी रेडियेशन यूरोप तक पहुंचेगा।

हिरोशिमा में गिराया गया बम सिर्फ 15 किलोटन का था, जिसकी गूंज अभी तक सुनाई पड़ती है। अगर, पुतिन ने ऐसा किया तो नाटो और अमेरिका क्या करेगा?

रूस पर हमला, यानी 6500 परमाणु बम सबसे पहले नाटो और अमेरिका पर ही गिरेंगे। सुबह खबर थी कि नाटो को डराने के लिए पुतिन लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर हमला करेंगे।

खैर, रूस की सेनाएं यूक्रेन को पूरब की तरफ तेज़ी से निगल रही हैं। ऐसे में देखना है कि रूसी इसकंदर का निशाना किस पर होगा।

दुनिया आज से पहले इतनी अस्थिर कभी नहीं थी। बहरहाल, भारत में कोहली की आरसीबी को देखने जुटी भीड़ में ही 10 से ज्यादा लोग कुचलकर मर गए।

चिन्नास्वामी स्टेडियम की भीड़ में मरने वालों की संख्या हुई 11
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन