Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

PWD के इस चीफ इंजीनियर के पास कितना माल मिला, देखें विवरण!

सौमित्र रॉय-

इस शरीफ़ दिखने वाले व्यक्ति का नाम है जीपी मेहरा। यह PWD के चीफ इंजीनियर के रूप में रिटायर हुए। गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने उनके भोपाल स्थित घर पर छापा मारा।

हजारों की सैलरी पाने वाले मेहरा जी के पास सोना, चांदी, घर, बंगले, फार्महाउस और नकदी सहित लगभग ₹15-20 करोड़ की संपत्ति अब तक मिल चुकी है।

यह तो शुरुआत थी। जब लोकायुक्त पुलिस उनके गांव नर्मदापुरम के सोहागपुर पहुंची, तो वहां एक पूरा साम्राज्य मिला।

एकड़ों में ज़मीन, 32 अंडर-कंस्ट्रक्शन कॉटेज, सात पूर्ण कॉटेज, एक तालाब, मछली पालन की व्यवस्था, फोर्ड जैसी कंपनियों की लग्जरी कारें, एक गौशाला, एक मंदिर और “17 टन शहद”।

प्रदेश में 6 लाख से ज़्यादा सरकारी कर्मचारी हैं। अगर छापेमारी हो तो 80% लोग ऐसे ही मिलेंगे।

खैर, अगर मेहरा जी जैसा कोई गरीब आदमी थोड़ा-बहुत भ्रष्टाचार करके कमा ले, तो लोग जलने लगते हैं। छापा पड़वा देते हैं।

एमपी को मैं मुर्दा प्रदेश कहता हूं। वहां के लोगों पर लानत है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन