Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दम तोड़ता R9 न्यूज चैनल, आर्थिक हालत खराब, ब्यूरो आफिसेज बंद

R9 न्यूज चैनल को चार लोगों ने मिलकर लान्च किया था. यह चैनल अब दम तोड़ने के कगार पर है। चैनल शुरु होने के दिन से ही एयरटेल के अलावा किसी भी प्लेटफार्म पर नहीं दिख रहा है। चैनल वित्तीय संकट को झेल रहा है। इसकी वजह से चैनल में काम कर रहे कई कर्मियों को सैलरी तक नहीं दी जा रही है।

हरियाणा चुनाव में पैसे की आस में लगे इस चैनल को बड़ा धक्का लगा जब वहां से इसे कोई विज्ञापन नहीं मिला। थोड़े समय में ही चैनल के ग्रुप एडीटर प्रवीण पाठक और उनके करीबियों ने हालात खराब होते और प्रबंधन को न सुधरते देख कर इस्तीफा दे दिया।

शुरुआती दिनों में सूर्या समाचार से ब्यूरो को तोड़ कर लाने वाले इस चैनल ने अब अपने सभी ब्यूरो को भी बंद करने का निर्णय लिया है। झारखंड छोड़ बाकी सभी ब्यूरो नोटिस पीरियड पर हैं।

ब्यूरो में सैलरी के अलावे कोई भुगतान नहीं किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि इनके द्वारा बेवजह निकाले गये कुछ पत्रकारों ने पीएमओ और मानवाधिकार में प्रबंधन के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। चैनल के चार पार्टनर पत्रकारों की मर्यादा के साथ खेल रहे हैं।

यहां सबसे ज्यादा मुश्किल में वो लोग हैं जो अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़कर इस चैनल के हिस्से बने थे। फिलहाल यहां जो भी लोग बचे हैं वो नौकरी की तलाश में हैं। नेटवर्क18 से आए अमिताभ अग्निहोत्री यहां चैनल संभालने की कोशिश तो कर रहे हैं पर वित्तीय हालत ठीक न होने से वे कितने दिनों तक यहां टिक पाएंगे, यह वक्त बताएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अनूप मिश्रा

    December 3, 2019 at 9:22 pm

    होटल की हकीकत बताकर आपने बहुत बढ़िया काम किया है। आमतौर पर लोग इन बातों का ध्यान नही रखते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन