Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

PTC नेटवर्क के प्रेजिडेंट और एमडी रबिन्द्र नारायण का इस्तीफा

नई दिल्ली। पंजाबी मीडिया जगत की बड़ी खबर सामने आई है। रबिन्द्र नारायण ने ‘पीटीसी नेटवर्क’ (PTC Network) के प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है।

करीब दो दशक तक भारत के सबसे बड़े पंजाबी मीडिया हाउस का नेतृत्व करने के बाद अब वे एक नए ग्लोबल मीडिया वेंचर की शुरुआत करने जा रहे हैं, जो दुनिया भर में पंजाबी कंटेंट के निर्माण और प्रस्तुति का नया अध्याय खोलेगा।

अपनी टीम को भेजे संदेश में रबिन्द्र नारायण ने कहा, “पीटीसी कभी मेरे लिए सिर्फ नौकरी नहीं थी—यह एक मिशन था। बेहतरीन टीम के साथ मिलकर हमने छह चैनलों का नेटवर्क तैयार किया, कई वैश्विक स्तर पर पहली पहलें कीं और पंजाबी आवाज़ों को अंतरराष्ट्रीय मंच दिया। अब मैं इसी मिशन को एक नए युग में आगे बढ़ा रहा हूं।”

गौरतलब है कि पिछले तीन दशकों में रबिन्द्र नारायण पंजाबी टेलीविजन इंडस्ट्री को बदलने वाली सबसे बड़ी ताकत माने गए हैं। उनके नेतृत्व में पीटीसी नेटवर्क सबसे अधिक देखा जाने वाला पंजाबी टीवी नेटवर्क बना।

इसने स्वर्ण मंदिर से गुरबानी का सीधा प्रसारण शुरू किया, भरोसेमंद खबरें दर्शकों तक पहुंचाईं और भारत से लेकर उत्तरी अमेरिका तक एंटरटेनमेंट और टैलेंट शोज़ के जरिए अपनी खास पहचान बनाई।


ये भी पढ़ें-

रबिन्दर नारायणन लाएंगे कई चैनल, सतेन्द्र चौहान बनेंगे संपादक! https://www.bhadas4media.com/rabindar-narayanan-satendra-chauhan-ptc-news/

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन