Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

राधेश्याम बने मधेसी पत्रकार संघ के अध्यक्ष

राधेश्याम

सिद्धार्थनगर। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में रूपनदेही के कोटहिमाई गांवपालिका के मझगावां में मधेसी पत्रकार संगठन की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मौजूद पत्रकारों ने एक सुर से राधेश्याम विश्वकर्मा को मधेशी पत्रकार संघ रूपनदेही का अध्यक्ष बनाने पर अपनी सहमति जताया। इसके बाद राधेश्याम विश्वकर्मा को अध्यक्ष चुन लिया गया।

इसके उपरांत राधेश्याम विश्वकर्मा की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय जिला कार्यसमिति का गठन किया गया। इसमें शरणमति तिवारी को उपाध्यक्ष तथा हृदयराम गुप्ता को सचिव का जिम्मा सौंपा गया। रविन्द्र प्रताप गुप्ता को संगठन के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि हमेशा उनका प्रयास रहेगा कि मधेशी पत्रकारों को हर जगह सम्मान मिले। पत्रकारों की सुरक्षा उनके प्रमुख दायित्यों में से एक है।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से जैस मोहम्मद खान, विवेक विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल, अंजना चौहान, राजकुमार यादव, सीताराम चौधरी, शिवकुमार चौधरी, पशुपति यादव, रामविकास चौधरी, वीरेंद्र मिश्रा, बिंदु कुमार चौहान, अनिल तिवारी, प्रह्लाद यादव आदि मौजूद रहे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन